लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई-लैबुडवा मार्ग के पास स्थित एक गांव में रविवार सुबह अफरा तफरी मच गई,जब गन्ने के खेत में छिपा तेंदुआ अचानक बाहर निकल आया। सुबह करीब 10 बजे किसान खेत में गन्ने की कटाई कर रहे थे। सबने किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ कई दिनों से गांव के किनारे स्थित गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। कटाई के दौरान अचानक खेत से बाहर भागता दिखाई दिया। इसी बीच वह किसानों द्वारा लगाए गए तार में फंस गया, जिससे कुछ देर तक वह निकल नहीं सका। तेंदुए को फंसा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। ग्रामीणों ने तुरंत थाना प्रभारी संतोष तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.