पीलीभीत, जनवरी 12 -- जहानाबाद। गन्ने के खेत में अचानक आग लगने से गन्ना जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भूड़ा मगरासा में रविवार दोपहर गांव के ही नरेंद्र कुमार,रामबहादुर,लालबहादुर,मुकंदीलाल के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगते ही खेत पर खड़ा गन्ना जलने लगा। आसपास काम कर रहे किसानों ने सूचना खेतस्वामियों को दी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने पहले तो खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने खुद ही ट्रैक्टरों से आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर ...