हरदोई, नवम्बर 4 -- शाहाबाद। बेहटा कोला गांव के गन्ने के खेत पर रविवार रात मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान थानाक्षेत्र के मोहल्ला उधरनपुर के गौतम उर्फ गबड़ू के रूप में हुई है। गौतम उर्फ़ गबड़ू निवासी उधरनपुर शाहजहांपुर में हरदोई शाहजहांपुर बाईपास पर फल बेचता थाÜ। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। सूत्रों के अनुसार, गबड़ू को जुआ खेलने का शौक था। दीपावली में उसने जुआ खेला और काफी पैसे जीते। भैया दूज के दिन से गबड़ू लापता हो गया। पिता रामदीन मौर्य के अनुसार, जब वह रात भर घर नहीं आया तो सुबह उसकी गांव में तलाश की गई। दोस्तों के यहां पता किया गया परन्तु पता नहीं चल सका। शाहजहांपुर में बाईपास पर भी गए और पता किया। वहां गबड़ू फल बेचने नहीं पहुंचा। रविवार को रात नौ बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि बेहटा कोला गांव में एक गन्ने के खेत पर एक शव पड़ा है। ...