बिजनौर, फरवरी 10 -- रेहड़। दो दिन पूर्व गन्ने के खेत में मिले गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के बाद विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया और विसरा को सघन जांच हेतु आरवीआरआई बरेली भेजा गया हैं। रविवार की शाम गाँव फतेहपुर धारा किसान जस्सा सिंह के कल्लूवाला गन्ना सेंटर के निकट स्थित गन्ने के खेत में एक गुलदार का शव पड़ा मिला था। गुलदार के शव मिलने की सूचना मिलने पर रेंज अधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर टीम के साथ मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर अमानगढ़ रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर जंगल ले आई। रेंज अधिकारी अंकिता किशोर ने बताया की राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की गाइडलाइंस के अनुसार पशु चिकित्सक पैनल में शामिल डा.एसपी सिंह(कासमपुरगढ़ी), डा.विनय कुमार (नूरपुर), डा.पीएस कोहली (धामपुर) द्वारा गुलदार का पोस्टमार्टम विभागीय अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.