लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- भीखमपुर। मोहम्मदी रेंज के ककरहा बीट में ग्राम चंदनापुर में 2 फिशिंग केट के शावक मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए शावकों की रखवाली के लिए टीम गठित कर दी है। मैगलगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदी वन रेंज के ककरहा वीट के गांव चंदनापुर निवासी ठाकुर सिंह के गन्ने के खेत में गन्ना छीलते समय मिले। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी वन विभाग से वन रक्षक नरेंद्र वर्मा व महादेव प्रसाद अपने वाचरों के साथ मौके पर पहुंचकर मौजूद लोगों को बताया कि ये फिशिंग केट के ही बच्चे है। वहां पर किसी प्रकार के टाइगर के पगचिह्न नहीं मिले। छोटे शावकों को गन्ने के खेत में सुरक्षित रखते हुए वहां से लोगो को हटाया गया। ग्रामीणों के मौके से हटने से शावकों की मां मौके से बच्चों को सुरक्षित ले जाए । ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.