लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- क्षेत्र के गन्ना के खेतों में तेंदुआ बसेरा बनाए हैं। एक गन्ने के खेत में तेंदुआ के शावक देखे जाने से वन विभाग अलर्ट हो गया है। शावकों की सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। वहीं लोगों से भी खेतों की ओर न जाने, सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और लोगों को सतर्क किया है। नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला अटल नगर में रहने वाले किसान आशाराम मिश्रा का खेत वन रेंज कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर उत्तर पूरब धूसाकंला में है। बुधवार को गन्ना के खेत में गए लोगों को यहां तेंदुआ के शाव दिखे। इससे लोगों में हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना किसान ने तुरंत वन विभाग को दी। लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले पास के मेवालाल के खेत में तेंदुआ देखा गया था। शावक देखे जाने की जानकारी होते ही खेतों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.