अमरोहा, फरवरी 21 -- गन्ने के खेत में कार्य कर रही महिलाओं को तेंदुआ विचरण करता दिखाई दे गया। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। क्षेत्र के ग्राम कलाली में शुक्रवार को रीनू पत्नी बबलू अपनी जेठानी के साथ गन्ने के खेत में कार्य कर रही थीं। इसी दौरान पास के खेत से तेंदुआ निकलकर तेजी से दूसरे खेत की ओर बढ़ गया। तेंदुआ को सामने देखकर महिलाएं घबरा गईं व चिल्लाने लगीं। उनके शोर सुनकर अन्य किसान भी खेतों से बाहर आ गए। कुछ देर तक गांव में भय का वातावरण बना रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची व मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों को खेतों में भारी भरकम जानवर के पंजों के निशान मिले हैं, जिससे तेंदुआ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहते हुए बच्चों की निगरानी, अकेले खेतो पर ना जाने की अपील की है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.