मेरठ, मई 20 -- मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कोल में सोमवार को गन्ने के खेत में दवाई डालने के दौरान 23 वर्षीय किसान हिमांशु त्यागी जहरीली दवा की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक खरखौदा के गांव कोल निवासी हिमांशु त्यागी पुत्र पुनीत त्यागी सोमवार को अपने नौकर के साथ गन्ने के खेत में दवाई डालने गया था। वह सोमवार को यूरिया खाद में कीटनाशक दवाई मिलाकर डालने लगा। नौकर पास के खेत में खरपतवार की सफाई करने लगा। काफी समय बीतने के बाद हिमांशु खेत से बाहर नहीं निकला तो नौकर ने मौके पर जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। उसने इसकी सूचना पास में काम कर रहे अन्य किसानों को दी। ग्रामीणों ने हिमांशु को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.