लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़िता और उसकी मां की पिटाई की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी 17 साल की किशोरी ने बताया कि वह बुधवार की शाम शौच के लिए गन्ने के खेत में गई थी। इसी दौरान गांव का ही विवेक पहुंच गया और पीछे से पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर उसकी मां भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद विवेक के समर्थन में विकास, पुत्तू, पुत्तू की पत्नी और बहू भी मौके पर आ गईं। सभी ने मिलकर उसे और उसकी मां को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि सभी आरोपी दबंग प्रकृति के हैं और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.