गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के महुआ गांव में गुरुवार की रात शैलेश कुमार सिंह के गन्ने की खेत में किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। देखते- देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। करीब दो बीघा जमीन में लगी गन्ने की फसल जलने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए किसान ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को सीओ गौतम कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही थाने से अग्निशमन दल महुआ और सीओ भी वहां पहुंचे। अग्निशमन दल के कर्मियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान ने बताया कि फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने घटना की लिखित शिकायत थाने में शुक्रवार को दी है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.