संभल, नवम्बर 29 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुरा के समीप मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव की गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। देऊपुरा गांव में जयराम के गन्ने के खेत के अंदर शव सबसे पहले शौच के लिए गई महिलाओं ने देखा। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग खेत पर जुट गए। सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.