बिजनौर, दिसम्बर 10 -- जिले में यातायात माह गुज़रे अभी 10 दिन हुए हैं, लेकिन सड़कों की वास्तविक तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पुलिस और परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ भले पढ़ाया गया हो, मगर हालात यह हैं कि शहर और कस्बों की मुख्य सड़कों पर ओवरलोड वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं। जिनसे हादसों का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं डीएम के आदेश भी लोडेड वाहन चालकों पर बेअसर दिखाई दे रहे है। गन्ने का सीजन शुरू होते ही सुबह से लेकर देर शाम तक गन्ने से भरे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉले सड़कों पर लाइन दौड़ रहे हैं। इनमें से अधिकांश वाहन ओवरलोड हैं, जिन पर न तो किसी तरह की रोकथाम दिख रही है, न ही नियमों का पालन। सड़कों पर इन भारी वाहनों की लापरवाह आवाजाही हर वक्त हादसे का डर बढ़ा रही है। बिजनौर में चक्कर रोड, नहटौर रोड, हल्दौर मार...