बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- जिले के दो किसानों द्वारा खेतों में गन्ने की फसल के अवशेष जलाए जाने पर डीसीओ ने कड़ी कार्यवाही कर दी है। दोनों किसानों के सट्टा लॉक कर दिए हैं और संबंधित चीनी मिलों से उनका गन्ना भुगतान रोका जाएगा। इसके लिए चीनी मिलों को लिखा जा रहा है। डीसीओ द्वारा किसानों को खेतों में गन्ने के अवशेष न जलाए जाने के निर्देश दिए हैं, मगर इसके बावजूद भी किसान ऐसा कर रहे हैं। अफसरों द्वारा किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए धान की पराली सहित अन्य सभी फसलों के अवशेष जलाए जाने पर एनजीटी ने रोक लगा रखी है। जिले में टीमें बनाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें पराली व अवशेषों से खाद बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया शिकारपुर तहसील क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.