रुडकी, फरवरी 10 -- बसंत कालीन गन्ने की बुवाई में जुटे क्षेत्र के किसानों के लिए यूरिया खाद की दिक्कत खड़ी हो गई है। वजह यह है कि इस समय गन्ना समिति व उससे जुड़े गोदामों पर यूरिया खाद समाप्त हो गई है। गन्ना समिति द्वारा दस हजार यूरिया के बोरों की डिमांड भेजी गई है। इसके बाद खाद आने पर किसानों को वितरित किया जाएगा। क्षेत्र के किसान गन्ना समिति के माध्यम से लक्सर शुगर मिल को अपना गन्ना बेचते हैं। किसान गन्ना समिति से डीएपी में यूरिया खाद उठाते हैं। जिसका समिति खाद का पैसा उनके गन्ने के भुगतान से काट लेती है। इस समय क्षेत्र के किसान गन्ने के खाली हुए खेतों में बसंत कालीन गन्ने की बुवाई में जुटे हुए हैं, लेकिन गन्ना विकास समिति के गोदाम पर यूरिया खाद पिछले कई दिन से समाप्त पड़ी है। इसके चलते किसान गन्ना समिति से खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.