अमरोहा, जनवरी 20 -- अमरोहा। जिले के किसान गन्ने की बसंतकालीन बुआई की तैयारी में जुटे हैं। खाद-बीज का बंदोबस्त किया जा रहा है। फरवरी से अप्रैल तक गन्ने की बुआई का कार्य चलेगा। जिले में 44 हजार हेक्टर क्षेत्रफल पर बसंत कालीन गन्ने की बुआई की जाएगी। गन्ना विभाग किसानों को नई प्रजातियों का बीज मुहैया कराएगा। 18 लाख कुंतल से अधिक बीज उपलब्ध है। जिले में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर एक लाख से अधिक किसान गन्ने की खेती करते हैं। जिले की तीन समेत किसान आसपास जिलों समेत कुल 10 शुगर मिलों को गन्ने की सप्लाई करते हैं। इस बार गन्ने की 238 प्रजाति में बीमारी के चलते उत्पादन में गिरावट आई है। डीसीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बसंतकालीन बुआई में गन्ना पर्यवेक्षक गांवों में जाकर किसानों को गन्ना प्रजाति सीओ 0238 की जानकारी दें। इस प्रजाति में रेड रॉट रोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.