संभल, जुलाई 8 -- गन्ने की लहलहाती फसल इन दिनों एक खतरनाक रोग के चपेट में आ गई है। मानसूनी बारिश के बाद निकली तेज धूप और बढ़ती उमस ने पोक्का बोइंग नामक फफूंदजनित रोग को तेजी से फैलने का मौका दे दिया है। खेतों में खड़े पौधों की पत्तियां सिकुड़ रही हैं, उन पर धब्बे बन रहे हैं और चोटी की कोमल पत्तियां मुरझाकर गिर रही हैं। किसान चिंता में हैं और रसायनों के सहारे फसल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जून के अंतिम दिन से मानसूनी बारिश शुरु हुई। मानसूनी बारिश के बाद मौसम में आई उमस ने पोक्का बोइंग रोग को बढ़ावा दिया है। फ्यूजेरियम नामक फफूंद से फैलने वाला यह रोग हवा के जरिए खेतों में तेजी से फैल रहा है। गन्ने की ऊपरी व निचली पत्तियां सिकुड़ने लगी हैं, वहीं कुछ स्थानों पर सड़ भी रही हैं। अगर इस रोग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया, तो फसल का उत्पादन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.