बिजनौर, जून 9 -- जिले में गन्ना, गेहूं और धान मुख्य फसल है। जिले में करीब 2 लाख 54 हजार हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। गन्ने की फसल बीमारियों के मकड़जाल में फंसी है। बीमारी से निजात पाने के लिए काफी किसानों ने तो 0238 भी बदल दिया और नई गन्ना प्रजाति की बुवाई की। गन्ना विभाग ने खुद किसानों से 0238 के स्थान पर दूसरा गन्ना बुवाई करने का आह्वान किया। गन्ने के रोग एवं कीटों के नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी हो गई है। जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नरायन सिंह ने बताया कि गन्ने के रोग एवं कीटों के नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी हो गई है। गन्ने की फसल में समसामयिक लाल सड़न (रेड रॉट), कन्डुआ (स्मट), उकठा (विल्ट), जडवेधक, गुलाबी चिकटा (मिलीबग) रोगों व कीटों से प्रभावी नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है। जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नरायन सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.