लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- खमरिया, संवाददाता। गन्ने की फसल के बेहतर उत्पाद को लेकर दो दिवसीय गोलमेज सम्मेलन मंगलवार को सम्पन्न हो गया। एडवेंट्ज ग्रुप से सम्बद्ध जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की गोविंद शुगर मिल ऐरा में कृषि, गन्ना विशेषज्ञों ने गन्ने की उन्नत खेती, वातावरण के बदलाव के मद्देनजर खेती के तौर तरीकों में बदलाव और जल व कीट प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों ने भी कृषि विशेषज्ञों से सवाल किए। चीनी मिल ने इस मौके पर गन्ना,कृषि यंत्रों व अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। सम्मेलन के निर्धारित कार्यक्रमों का पांच चरणों में प्रजेंटेशन किया गया। जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऐरा के यूनिट हेड आलोक सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल केन कमिश्नर डॉ. राजेश धर द्विवेदी रहे। आईसीएआर के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने अपनी बात रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.