मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- जनपद के आठ शुगर मिलों ने अब तक पिछले साल के सापेक्ष इस बार कम गन्ने की पेराई की हो लेकिन चीनी उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल गन्ने की रिकवरी 9.43 फीसदी था,जबकि इस बार 10.30 फीसदी रिकवरी आया है। इसी का नतीजा है कि आठों मिलों ने अब तक चीनी का उत्पादन 49.54 लाख कुंतल हुआ है जबकि गत वर्ष 48.99 लाख कुंतल ही चीनी का उत्पादन हुआ था। जिले की आठों शुगर मिलों में गत 28 जनवरी 2026 तक 480.38 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई है। हालांकि गत पेराई सत्र 2024-2025 में 520.30 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई थी। देखा जाए तो इस बार गन्ने की पेराई की मात्रा पिछले साल की तुलना में कम रही, लेकिन उच्च रिकवरी दर के कारण चीनी उत्पादन अपेक्षा से अधिक रहा। गन्ना विभाग के अनुसार, औसत रिकवरी में लगभग एक प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी होने से मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.