बदायूं, दिसम्बर 13 -- मूसाझाग। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर पर गन्ना किसानों ने प्रदर्शन किया। गन्ना किसानों का कहना है कि कई-कई दिन इंतजार के बाद भी गन्ने की तोल नहीं हो रही है। इसकी वजह से सर्दी के मौसम में दिक्कत हो रही है। किसानों ने कहा कि गन्ना की तोल तेजी से करायी जाये। शुक्रवार को शेखूपुर स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल गेट पर भरकुईयां, कुरुऊ, धमेई, पसेई आदि गांवों के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि मिल गेट पर गन्ना तौल कराने के लिए चार-चार दिन कड़ाके की ठंड में भूखे प्यासे रुकना पड़ रहा है। मिल धीमी गति से चलने के कारण किसानों को गन्ने की तोल कराने में दिक्कत आ रही है। मिल गेट पर रात्रि के समय ठहरने के लिए उचित प्रबंध नहीं है। किसानों की माने जो यहां पर अलाव की व्यवस्था भी नहीं करायी गयी है। किसान खुद पताई का...