रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गन्ने के मूल्य निर्धारण और गर्मियों की धान पर प्रतिबंध को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग करते हुए एडीएम अशोक कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की सभी चीनी मिलें गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का कार्य पूरा कर चुकी हैं, लेकिन अब तक किसानों के गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। इससे किसानों में गहरी चिंता व्याप्त है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द गन्ने का मूल्य तय किया जाए और भुगतान इस माह के अंत तक सुनिश्चित किया जाए। कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। जिससे उन्हें उनकी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.