बुलंदशहर, जनवरी 31 -- गुरुवार की रात जेवर अड्डा चौराहे की तरफ से गन्ने से लदा ट्रक हाईवे की ओर जा रहा था। इसी दौरान तहसील के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटने के दौरान तीन बिजली खंभे टूट गए। जिसके चलते झमका, कालिंदी कुंज और बिजली उपकेंद्र नंबर पांच के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सुबह 11 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। इससे नगर की प्रीत विहार, न्यूशिवपुरी, चमन विहार समेत अन्य कालोनियों के घरों की बिजली ठप रही। जानकारी होने पर पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत खंभों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति भी सुचारू कराई। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि गन्ने लदे ट्रक के पलटने से तीन बिजली खंभे टूट गए थे। जिनको ठीक कराते हुए आपूर्ति सुचारू कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.