बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- गांव अमरगढ़ में चौकी के निकट जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज के सामने गुजर रही बिजली की एलटी लाइन के तारों में बुधवार की देर शाम गन्ने का ओवरलोड ट्रक अटक गया। जिसके अटकने से स्पार्किंग होकर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसको देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रक को रोक लिया। ग्रामीणों का हंगामा बढ़ता हुआ देख गन्ने के ट्रैकों की कतार लग गई। इसके कारण अमरगढ़ दौलतपुर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों के हंगामा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और लाइन में अटके गन्ने के ट्रक को निकलवा कर चीनी मिल के लिए रवाना किया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार का कहना है कि बिजली की लाइन से गन्ने का ट्रैक छू गया था। ट्रक चालकों को क्षमता के अनुसार गन्ने भरने की चेतावनी दी गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.