रुद्रपुर, फरवरी 7 -- सितारगंज, संवाददाता। बिजटी चौक पर ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलट गया। गन्ने के नीचे बाइक सवार दो युवकों के दबे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन और क्षेत्र के लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकालकर घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे खटीमा मार्ग की ओर से गन्ने का एक ओवरलोड ट्रक बिजटी चौक की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजटी चौक से पहले ट्रक का पीछे का एक टायर फट गया, लेकिन चालक ट्रक को चलाता रहा। अत्यधिक लोड होने के कारण बीच चौराहे पर दूसरा टायर भी फटने से ट्रक अंसतुलित होकर बिजटी मार्ग की ओर जाकर पलट गया। इससे गन्ना सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों को ट्रक और गन्ने के नीचे वाहनों के दबने की आशंका हुई। सूचना मिलते ही कोतवाल सुंदरम शर्मा पुलिस टीम...