मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के गन्नीपुर इलाके में पीएनजी की गैस लाइन लीक हो गयी। इसकी सूचना पर इंडियन ऑयल की ओर से तत्काल सप्लाई बंद कर दी गयी। बुधवार सुबह सात बजे सप्लाई बंद की गयी, जिसे रात तक चालू नहीं किया जा सका था। इससे अघोरिया बाजार, प्रोफेसर कॉलोनी और गन्नीपुर की बड़ी आबादी को पीएनजी सप्लाई नहीं मिल सकी। बताया जाता है कि तीनों मोहल्लों में एक हजार से अधिक घर हैं। सप्लाई बंद होने की जानकारी के लिए उपभोक्ता कस्टमर केयर को भी कॉल किया गया। बताया गया कि दो घंटे में सप्लाई मिल जाएगी। लेकिन 14 घंटे बाद भी सप्लाई शुरू नहीं की गयी। इससे रसोई में महिलाओं की परेशानियां बढ़ गई। जिनके किचेन में इंडक्शन चुल्हा था उनके घर का खाना आदि समय पर तैयार हो गया, लेकिन जो सिर्फ पीएनजी पर निर्भर थे, उन्हें काफी परेशानी हुई। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.