लखीमपुरखीरी, मई 1 -- लखीमपुर। जिले में गन्ना सर्वे की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। सर्वे के लिए जिले में 469 सर्किल बनाई गई हैं। सर्वे के लिए सुपरवाइजरों सहित कुल 672 कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि सर्वे की लगातार निगरानी की जा रही है। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि सर्वे का काम पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करें। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वे का काम एक मई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होगा। कुल 469 सर्किल बनाई गई हैं। 125 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। वहीं 94 कर्मचारी सोसायटी के हैं और चीनी मिलों के 453 कर्मचारियों को सर्वे में ल गाया गया है। सर्वे के लिए सभी को मशीनें दी गई हैं। सर्वे का काम समय पर पूरी पारदर्शिता से पूरा करने का निर्देश दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.