पीलीभीत, मार्च 7 -- पूरनपुर समिति पर शुक्रवार को वार्षिक सामान्य बैठक का आयोजन चैयरमैन नितिन दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 4.50 करोड़ का विकास कार्यों कराने का प्रस्ताव पास हुआ। समिति में 14 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी भराव, इंटरलॉकिंग के बाद किसानों के बैठने के लिए टीनशेड का निर्माण होगा। कलीनगर सहित चार गांव में समिति के गोदामों का जीर्णोद्धार कर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को काफी सुविधा मिलेगी रंगाई, पुताई सहित कई अन्य कार्य भी सर्वसम्मति से पास हुए हैं। डेलीगेट और गन्ना किसानों की काफी भीड़ उमड़ी। गत वर्ष की कार्रवाई की पुष्टि कर बजट पेश किया गया। इसमें 4 करोड़ 51 लाख 12 हजार 550 रुपये के प्रस्तावित विकास कार्य सर्वसम्मति से पास हुए। इसमें समिति को 4 करोड़ 61 लाख 98 हजार 775 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.