बिजनौर, दिसम्बर 9 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की गन्ना समिति में संपन्न पंचायत किसान हित के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मंगलवार को चौधरी घसीटा सिंह की अध्यक्षता व सुधीर शर्मा के संचालन में संपन्न पंचायत में झीरन पुरैना के किसानों को गोहावर से हटा कर पहले की तरह नूरपुर गन्नासमिति गोदाम से खाद खाद दिलाने की मांग की गई। पंचायत के दौरान अमित चौधरी उर्फ बॉबी चेयरमैन गन्ना समिति ने गांव झीरन पुरैना के किसानों को खाद नूरपुर समिति से ही सम्बद्ध रहने का आदेश जारी कर दिया। पंचायत में ज़िला सचिव देवेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. ईसरत वारसी, कफिल सैफी, सुधीर शर्मा, मोनू चौधरी, सुभम चौधरी, सुमीत चौधरी, धर्मपाल सिंह मिस्त्री, दुष्यंत यादव, कावेन्दर मलिक, ललीत चौधरी, रामकुमार सिंह व सुनील कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...