रुद्रपुर, जून 17 -- सितारगंज। सहकारी गन्ना समिति के डेलीगेट के चुनाव में 35 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बिजटी सीट पर दो प्रत्याशी मैदान में होने से इस सीट के लिए 20 जून को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति सितारगंज के डेलीगेट के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को 35 डेलीगेट सीटों में एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। बिजटी सीट पर गुरमीत कौर व रजवंत कौर चुनाव मैदान में है। मंगलवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। इसमें गुरमीत कौर को शेर व रजवंत कौर को कार चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है। 20 जून को सहकारी गन्ना विकास समिति में मतदान होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि डेलीगेट के 35 सीटों में स्वर्णजीत सिंह, लक्खा सिंह, रमेश कुमार, रामचन्दर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.