अमरोहा, नवम्बर 11 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। वेव शुगर मिल स्तर से विवादित गन्ना प्रजाति 5009 को रिजेक्ट किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। मिल प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मिल अधिकारियों के वार्ता के लिए नहीं पहुंचने पर मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया। बाद में पहुंचे यूनिट हेड के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। सोमवार को किसान विवादित गन्ना वैरायटी को लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे व एसडीएम कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह ने कहा कि बीते पेराई सत्र में मिल ने 5009 गन्ना प्रजाति को अगेती श्रेणी में खरीद कर भुगतान किया था, लेकिन इस बार उसी प्रजाति को रिजेक्ट बताया जा रहा है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.