हरदोई, नवम्बर 16 -- किसानों के हक पर डाका डालने का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग हरदोई, संवाददाता। जनपद के गन्ना किसानों को तौल पर्ची जारी करने में समितियों और चीनी मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फर्जी खसरा और भूमि अभिलेखों पर जारी तौल पर्ची से बिचौलिए गन्ना बेंच रहे हैं। वहीं आम किसानों के हिस्से में इंतजार आ रहा है। समय से पर्ची न मिलने से आक्रोषित किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गन्ना विभाग, समितियों और चीनी मिल प्रबंधन सहित कर्मचारियों पर बिचौलियों से मिलीभगत से बड़ी संख्या में फर्जी सट्टा बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। फर्जी सट्टो...