पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत। गन्ना लदे वाहनों से आम जन को दिक्कत न हो। इसके लिए जरूरी हो तो गन्ना वाहनों का रूट डायवर्ट कर दें। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शिकायतें मिलने पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को चिट्ठी लिख दी है। शहर में गन्ना लदे वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं और मंडी रोड पर बीच सड़क पर गन्ना वाहन खड़े कर दिए जाने से होने वाली असुविधाओं की शिकायतें राज्यमंत्री तक पहुंची। जनता दर्शन में लोगों ने समस्याएं बताई। कई लोगों ने एलएच शुगर फैक्ट्री को गन्ना सप्लाई करने वाले ट्रक एंव ट्रालियों से सडक जाम एंव आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में हो रही समस्या बताई। इस पर राज्यमंत्री गंगवार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रूट डायवर्जन करने और नागरिकों को जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कहा। ग्राम अखौला के पुरूषोत्तम, रामदत्त, सत्...