पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- बरखेड़ा क्षेत्र में गन्ना लेकर आए किसान से मारपीट का वीडियो सामने आया है। किसान को लाठी से मारा पीटा जा रहा है। बीसलपुर तहसील के क्षेत्र बरखेड़ा में हाईवे पर ही बड़ा कोल्हू है। वायरल वीडियो के मुताबिक गन्ना किसान यहां पर अपना गन्ना लेकर आया था। किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। कोल्हू पर मौजूद गार्ड ने लाठी से किसान को पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले की कोई शिकायत नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...