बदायूं, दिसम्बर 17 -- सहसवान, संवाददाता। ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण मंगलवार को डार्लिंग रोड़ पर लंबा जाम लग गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से जाम को खुलवाने का प्रयास शुरू किया। एसडीएम के हस्तक्षेप से आवागमन सुचारू हो सका। पुलिस ने आवागमन में अवरोध पैदा कर रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया। पुलिस ने यातायात बाधित करने और ओवरलोडिंग के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ने कहा कि ओवरलोडिंग करके सड़क सुरक्षा और यातायात को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहन का चालान किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.