बागपत, फरवरी 23 -- दाहा। पुसार स्टैंड पर गन्ना लदा ट्रक के सामने डीसीएम आने से जाम लग गया। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। पुसार बस स्टैंड पर गन्ना लदे ट्रकों के कारण आए दिन वाहन आमने सामने आने से जाम लग जाता है। सोमवार को बराल दोघट मार्ग से गन्ना लेकर आया ट्रक जैसे ही बुढ़ाना की तरफ मुड़ा तो सामने से डीसीएम गाड़ी आ गई। दोनों वाहन आमने सामने आने पर चालक एक दूसरे को वाहन पीछे हटाने की जिद करने लगे। इस बीच दोनों वाहनों के पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों ने शोर मचाना शुरू किया तो स्टैंड पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड ने मौके पर पहुंचकर जाम में फंसे वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। बताया गया कि गन्ना लदे ट्रकों के कारण आए दिन स्टैंड पर जाम लग जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.