बागपत, जनवरी 31 -- दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव में गन्ने से लदे ट्रक ने स्कुटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया। राहगीरों व पुलिस ने शिक्षिका को किसी तरह ट्रक के नीचे निकाला। ट्रक चालक फरार हो गए। घायल महिला को परिजन बड़ौत अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सक हालत गम्भीर देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया। दाहा गांव निवासी सुधीर की पत्नी रूबी भड़ल गांव के प्राइवेट स्कूल से बच्चों को पढाकर स्कूटी से अपने गांव लौट रही थी। जैसे वह दाहा गांव में गढ़ी कागरान चौराहे पर पहुंची तो सामने से गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीरों दौड़े तथा शिक्षिका को ट्रक के नीचे किसी तरह बाहर निकाला। ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक छोड कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ब परिजन मौके पर पहुंचे तथा ...