पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपुर। खुटार हाईवे पर एक पिकअप गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से टकरा घुस गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। शनिवार देर रात एक पिकअप खुटार की ओर से बीड़ी लेकर पूरनपुर जा रही थी। इस दौरान खुटार हाईवे पर गढ़वा खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के पास पिकअप पीछे से गन्ने से भरी ट्राली से टकरा गई। हादसे में पिकअप में बैठे मोहम्मद अजीम (70)पुत्र शाहबुद्दीन निवासी उरई जनपद जालौन की मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक राजेंद्र प्रसाद पुत्र प्रेमानंद, निवासी अंबाबाई झांसी घायल हो गए। चालक को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिजनों हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.