अयोध्या, जनवरी 27 -- पूरा बाजार,संवाददाता। गंगौली चौराहे के पास गन्ना लदी टाली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे अधड़े के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी पूरा बाजार चित्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक युवक राम जी (50) पुत्र रामविलास ग्राम मडना थाना महाराजगंज का निवासी थे। रविवार देर रात गन्ना लदी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक के चचेरे भाई श्याम बहादुर यादव ने बताया कि राम जी ट्रैक्टर पर बैठे थे जो नीचे गिर जाने के कारण दब गए । उन्हें सीएचसी पूरा बाजार लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.