गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास के समीप बुधवार देर रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर एक ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर पलटने से उस पर सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया।जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धूमल थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव निवासी खूब लाल यादव का बेटा भूपेंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव तथा सुल्तानपुर जिले के ही दोमुंहा थाना क्षेत्र के लोहरा मोड़ गांव निवासी रमेश कुमार का बेटा अमरजीत कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों एक ट्रेलर पर यूपी के सुल्तानपुर जिले के जगदीशपुर से गेहूं लोड कर बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे थे। जैसे ही वे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.