अयोध्या, दिसम्बर 12 -- भदरसा संवाददाता। प्रयागराज हाईवे पर पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में लंगड़ा की चौकी के पास शुक्रवार की शाम गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लगभग चार किलोमीटर लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रॉली और बिखरे गन्ने को हटवा आवागमन बहाल कराया। हादसे में लगभग एक घंटा बाद आवागमन बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रॉली के पलटने से उसपर लदा गन्ना सड़क पर बिखर गया,जिसके कारण मार्ग बाधित हो गया था। जेसीबी की मदद से ट्राली और सड़क पर बिखरे गन्ने को हटवा आवागमन शुरू कराया गया है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...