बागपत, फरवरी 8 -- दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल पुलिस चौकी के निकट ट्रैक्टर-ट्राली से मोपेड बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें मोपेड बाइक सवार बुर्जुग घायल हो गया। किसान ने घायल बुर्जुग को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला वेदप्रकाश अपनी मोपेड बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना से होते हुए बड़ौत जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भड़ल पुलिस चौकी के निकट पहुंची, तो गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिससे मोपेड बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किसान अमित ने अपनी गाड़ी बुलाकर घायल बुजुर्ग वेदप्रकाश को बुढ़ाना अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोपेड बाइक को कब्जे में ले लिया है। दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घायल बाइक सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.