बुलंदशहर, फरवरी 9 -- औरंगाबाद में मुख्य कस्बे से गुजरने वाला बुलंदशहर _गढ़मुक्तेश्वर हाईवे अतिक्रमण की जद में आ गया है।इससे व्यावसायिक गतिविधियों में बेहद असर पड़ रहा है।व्यापारियों का कहना है कि गन्ने के ओवरलोड ट्रकों की वजह से पूरे दिन जाम रहने से व्यापार पर असर पड़ रहा है।इससे बाइक और कार सवार ग्राहक दुकानों पर रुकने से कतरा रहे है।शिकायत के बाबजूद भी पुलिस गहरी नींद में सोई हुई है। बता दें कि अनामिका शुगर मिल,साबितगढ़ चीनी मिल,वेब चीनी मिल में गन्ने की पेराई सत्र चलने के बाबजूद सहालग का समय के चलते हाईवे स्टेट के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है।बाजार की मुख्य सड़क पर बालका मोड से लेकर पवसरा तिराहे तक सड़क पर पूरे दिन गन्ना से ओवरलोड भरे ट्रक और ट्राला गुजरते है।वाहन से बाहर इतने भरे रहते है कि मानो बराबर से कोई दूसरा वाहन न निकल सके।जिस कार...