पटना, जुलाई 7 -- शहर में जगह-जगह अतिक्रमण के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सोमवार को छठवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अशोक राजपथ से गन्ना जूस मशीन, फालूदा आईसक्रीम गाड़ी और सात ठेला को जब्त किया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों से दुकानदारों पर 43 हजार 700 जुर्माना लगाया गया। नूतन राजधानी अंचल में दोपहर 12. 30 से 2.35 बजे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। यहां जीपीओ गोलम्बर से स्टेशन गोलम्बर, चिरैयाटाड़ पुल के नीचे से वापस मोगलिस रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान एक लोहा का स्टूल जब्त किया गया। इस अंचल में अतिक्रमण अभियान में Rs.22 हजार 900 जुर्माना लिया गया। पाटलिपुत्र अंचल में गांधी मैदान आयुक्त कार्यालय से जेपी सेतु पुल दीघा सब्जी मंडी तक अस्थायी अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.