मोतिहारी, जनवरी 9 -- पहाड़पुर। गन्ना मूल्य में वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है। बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग मंत्री संजय कुमार की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव गन्ना उद्योग विभाग, बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष,सचिव व सदस्यों की तीसरी बैठक में गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। इसके तहत उत्तम प्रभेद के गन्ना का मूल्य 380 रुपए प्रति क्विंटल, सामान्य प्रभेद 360 रुपए व निम्न प्रभेद 330 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। इसके अतिरिक्त गतवर्ष की भांति बिहार सरकार द्वारा सभी प्रभेदों पर 10 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। उक्त बढ़ोतरी गोविंदगंज के लोजपा विधायक राजू तिवारी की पहल पर किया गया है। तेजपुरवा पंचायत के पांडेय टोला गांव निवासी किसान सह लोजपा नेता धनंजय पांडेय,रंजय पांडेय उर्फ र...