अमरोहा, मार्च 18 -- भारतीय किसान यूनियन असली पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी पर रोष जताया। गुस्साए संगठन पदाधिकारियों ने गन्ना समिति कार्यालय पर तालाबंदी की। गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से नाराज संगठन कार्यकर्ता सोमवार दोपहर नगर के मोहल्ला कटरा स्थित गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे। ताला लगाकर गन्ना समिति सचिव को कार्यालय में बंद कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संगठन पदाधिकारियों को समझा बुझाकर ताला खुलवाया। जानकारी पर गन्ना समिति अध्यक्ष विजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर समिति सचिव को फटकार लगाई। वेव शुगर मिल के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह यादव भी संगठन पदाधिकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे। समिति अध्यक्ष व मिल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद मिल ने 13 फरवरी तक का आठ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.