रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। रविवार को विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य Rs.405 प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति का मूल्य Rs.395 प्रति कुंतल निर्धारित किया है। शुक्ला ने बताया कि 25 नवंबर को उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और जसपुर विधायक आदेश चौहान के साथ तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने गन्ना मूल्य वृद्धि का आग्रह किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। पत्रकार वार्ता में मूलचंद्र राठौर और कुलदीप बग्गा भी उ...