हरिद्वार, नवम्बर 30 -- धामी सरकार की ओर से गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोतरी की घोषणा के बाद शनिवार को हरिद्वार में भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर धामी सरकार के फैसले को ऐतिहासिक निर्णय बताया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। सीएम धामी के सम्मान में जल्द ही विशाल आभार रैली निकाली जाएगी, जिसमें जिले के किसान शामिल होंगे। इस दौरान सीएम पुष्कर धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया जाएगा। स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि इस बार इकबालपुर शुगर मिल नहीं चल पायी। इसलिए इस बार उन्होंने तीसरी शुगर मिल लगाने की मांग भी की। उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री ने इस मांग को अपनी घोषणा में शामिल किया है। निश्चित रूप से दो सालों ...