बेगुसराय, जनवरी 7 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बखरी विधानसभा के अन्तर्गत बखरी, गढ़पुरा,नावकोठी व डंडारी का विकास कर बिहार के परिदृश्य में आगे लाने की योजना है। केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से इस कार्य को करना मेरा दायित्व है। नावकोठी में सड़क, पेयजल, बिजली,शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केन्द्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की प्रतिबद्धता मेरी है।ये बातें बिहार सरकार के गन्ना मंत्री सह बखरी विधायक संजय कुमार पासवान ने बुधवार को नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण के दौरान कही। इस क्रम में विष्णुपुर पंचायत के मनेरपुर, देवपुरा, विष्णुपुर गांव में लोगों से मिलकर जन समस्याएं सुनीं। मनेरपुर में अवधेश पासवान के लगभग बारह वर्षीय पुत्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.