लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की समीक्षा बैठक पंजाबी कॉलोनी में संगठन कार्यालय में जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनने और उनका निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि समय से गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसान नेता होने के नाते संगठन का दायित्व है कि किसानों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से कराया जाए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार को लेकर भी गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.