शामली, नवम्बर 7 -- क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर स्थित भाकियू प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर जाहिद के आवास पर किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के अनेक किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने गन्ना भुगतान में लगातार हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।मास्टर जाहिद ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान अब तक न किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि शीघ्र ही बकाया भुगतान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे अपने हक के लिए पूरी तरह एकजुट हैं और किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर मास्टर जाहिद ने किसानों से आह्वान किया कि 11 नवम्बर को शामली खेड़ीकरमू बिजली घर पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.